साजिद नाडियाडवाला और अक्षय कुमार एक बार फिर से साथ आकर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं, और इस बार वे लेकर आ रहे हैं 'हाउसफुल 5'। ये फिल्म इस लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी की पांचवीं किस्त है और इसमें पहले से भी अधिक बड़े स्टार्स और कॉमेडी का भरपूर डोज़ मिलेगा। अक्षय कुमार इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे, साथ ही रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ और डिनो मोरिया जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे।
