सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर इन दिनों काफी चर्चा में है। वह इस फिल्म की जोर-शोर से शूटिंग में व्यस्त हैं। जहां पहले खबरें थीं कि इस फिल्म में साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नज़र आएंगी, अब एक और बड़ी खबर सामने आई है।
दरअसल, फिल्म में रश्मिका के बाद एक और साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री की एंट्री हो गई है। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि अजय देवगन के साथ हिट फिल्म दे चुकी काजल अग्रवाल हैं।


काजल अग्रवाल की धमाकेदार एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिकंदर में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के साथ काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। काजल ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगाडोस कर रहे हैं, जो आमिर खान की सुपरहिट फिल्म गजनी का निर्देशन भी कर चुके हैं।

फिल्म की शूटिंग की शुरुआत

सिकंदर की शूटिंग 18 जून से मुंबई में शुरू हुई, जहां सलमान खान ने एक रोमांचक मिड-एयर एक्शन सीन शूट किया। सलमान ने सोशल मीडिया पर शूटिंग के पहले दिन की बीटीएस (Behind The Scenes) तस्वीरें शेयर कर इस नई जर्नी की घोषणा की। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो पहले भी सलमान के साथ कई सफल प्रोजेक्ट्स कर चुके हैं।

ईद 2025 पर होगी रिलीज

फिल्म सिकंदर को लेकर फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं, क्योंकि यह एक एक्शन-पैक्ड फिल्म होगी। फिल्म की रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी गई है। सिकंदर अगले साल ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सलमान खान की इस फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।